Popular Posts

October 8, 2008

Mein Motu


कोई गोलु तो कोई लडू तो कोई मोटू कहता है

न जाने यह शरीर कितना मान सहता है


अगर हम न होते तो पतलो की पहचान नही होती

अगर हम न होते तो restaurant में unlimited थाल नही होती


अगर हम न होते तो laughing Buddha कहाँ से आता

अगर हम न होते तो 36-48 की कमर कौन सिलवाता


कोई ढोलक तो कोई टमाटर तो कोई गोलुगोटू कहता है

न जाने यह शरीर कितना मान सहता है


अगर हम न होते तो बातों में भार नही होता

अगर हम न होते तो तकिये की जगह कोई गद्देदार नही होता


अगर हम न होते तो कितनी slim classes नही होती

अगर हम न होते तो jogging की कभी शुरुआत नही होती


कोई पेटू तो कोई आलू तो कोई chubby कहता है

न जाने यह शरीर कितना मान सहता है


अगर भगवान् के कारखाने में ऐसी assembly लाइन नही होती

तो यह धरती इतना सारा वजन नही धोती


अगर हम न होते तो 24 घंटे कौन मुस्कुराता

अगर हम न होते तो तुम्हे कौन हसाता कौन रुलाता……