बहना ओ बहना, तू है हम सब का गहना
अब है तेरी विदाई, जिसका गम हमे है सहना।
तू धड़कन हमारी, दिलो के करीब ही रहना
भूलना न हमे कभी, यह गम नही है सहना
कुछ प्यारी बातें अभी रह गई है कहना,
डोली है तयार देखो सज गई मेरी बहना।
बहना ओ बहना, तू है हम सब का गहना
अब है तेरी विदाई, जिसका गम हमे है सहना।
दुआ है हमारी तू सदा यूँही खुश रहना
तेरे गम हमारे तुझे कुछ पड़े न सहना।
तेरे बिना यह जीवन रह जाएगा सुना
खुश बहुत मेरा दिल है अब बस आंसुओ का है बहना।
बहना ओ बहना, तू है हम सब का गहना
अब है तेरी विदाई, जिसका गम हमे है सहना.