Popular Posts

October 12, 2012

Confused Clue


ए जीवन तू इतना complicated क्यूँ है 
क्यूँ तू एक मंजिल भी नहीं बस एक confused clue है 

पढ़ लिख कर लगा लिए तुने stamp educated का 
Restrict हो गए तेरे talented रास्ते, तू बस अब renovate करा 

कितने दोस्तों से किया तुने साड़ी ज़िन्दगी दोस्ती का चयन 
Facebook पे online देख फिर क्यूँ click किया "Go to invisible" का button

अनगिनत  crushes तेरे flush हुए, बचे कुचे crash हो गए 
जो प्यार में convert हुए वोह life के backlash हो गए 

क्यूँ तेरे लिए chapati, cloth और house life के vision हो गए 
क्यूँ  happiness, honesty और peace fallback missions हो गए 

तू डाल डाल और खुशियाँ पाथ पाथ, तू हवा में उड़ और प्यार पानी के साथ 
क्यूँ इतने distance, difference और grievances हो गए 

क्यूँ पाकर भी तू खुश नहीं क्यूँ खोकर ना दुखी है तू 
क्यूँ समझकर अनजान और freedom पे मेहरबान है तू 

क्यूँ इतना complicated, क्यूँ एक confused clue है तू 
क्यूँ 16 lines की कविता और एक अफसोश करते कवी का flu  है तू ...

September 23, 2012

Jeena

ए ज़िन्दगी तू इतना मुश्कुरा मत 
जीना तो मुझे ही है तुझको सीखना 

हर बार फिसल जाये कदम मेरे तो क्या 
ऊँचाईयों को तो मुझे ही है आजमाना 

तू चाहे कितना भी गुमराह कर ले बेपनाह कर ले 
फिर भी मुझ सक्श को है तुझे समझाना 

लोग ज़िन्दगी को और तू मुझको तरसेगी 
ऐसा काम कर एक दिन मुझको भी जाना 

कोई याद आये ना आये पर तू मुझे भूल ना पायेगी 
दिल भर आएगा पर आंसू भी ना बहा पायेगी 

ए ज़िन्दगी तू इतना मुश्कुरा मत 
चाह कर भी तू अब मेरे पास लौट ना पायेगी 
 


May 13, 2012

Humsafar



थोडा थोडा कर करके समय बदल जाता है 
थोडा थोडा चल कर हमसफ़र बदल जाता है...

जो सोचा था वोह उस मोड़ का किस्सा बन जाता है 
जो हो रहा है वोह इस मोड़ का हिस्सा हो जाता है....

पलट कर देखने पर कुछ नज़र नहीं आता है 
रुक कर समेटने पर कुछ हाँथ नहीं आता है....

आँखों की बातें सबको समझ में आता है 
लेकिन वोह मेरे लबों के शब्दों को भी समझ नहीं पाता है.....

अब थामना नहीं रुकना नहीं किसीके इंतज़ार में 
इस जिंदगी को बर्बाद नहीं होने दूंगा एक मज़ार में.....

जो छूट गया वोह एक ना एक दिन फिर टकराएगा 
आने वाला लौट कर हमसफ़र फिर बन जायेगा....

March 3, 2012

Blog


इन् पांच सालों में हम कितने बदल गए...
कलम keyboard और कागज़ blog बन गए...

कुछ दोस्त bachelors से masters कुछ married हो गए
कुछ अब भी bachelor पर थोडा mature हो गए...

लोग गाँव से शहर और शहर से NRI हो गए
facebook और twitter के बाद भी थोडा दूर हो गए...

कुछ love में पास हुए बहुत से बार बार फ़ैल हो गए
facebook के status भी अब confuse हो गए...

wallet में हर एक रुपये की नोट क्रेडित कार्ड बन गए
हज़ारों की salary में लोग और कंगाल हो गए...

इन् पांच सालों में हम कितने बदल गए...
कलम keyboard और कागज़ blog बन गए...

January 21, 2012

Tere Bina


मोहब्बत तू मुझेसे इतनी खफा क्यों है
तेरे बिना ना में ना मेरी ज़िन्दगी है


तू है तो इन् आँखों को भी सुकून है
तेरे बिना तो इनमे भी बस तलाश है


तू है तो इन् होंटों पे प्यार की मुश्कान है
तेरे बिना तो यह लब्जों से भी अनजान है


तू है तो मुझे वक़्त की ज़रूरत नहीं
तेरे बिना तो उससे भी मेरी ज़रूरत नहीं


तू है तो अँधेरे रास्ते भी अच्छे लगते है
तेरे बिना तो हर सपने भी खोखले लगते है


तू है तो मेरी ज़िन्दगी में हर ख़ुशी है
तेरे बिना तो इस दिल की धडकनों में कमी है


मोहब्बत तू मुझेसे इतनी खफा क्यों है
तेरे बिना ना में ना मेरी ज़िन्दगी है